Kumbh Mela Special Train: बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से चलेंगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट और शेड्यूल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Kumbh Mela Special Train: बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से चलेंगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट और शेड्यूल

प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इस महाकुंभ को लेकर सरकार बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इस तैयारी में भारतीय रेलवे भी पीछे नहीं है।

श्रद्धालुओं के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस बीच बिहार के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार के कई स्टेशनों से प्रयागराज के लिए कई महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही में कोई दिक्कत न हो। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 45 दिनों तक चलेगा। यह महाकुंभ हर साल 12 साल में आयोजित होता है।

इस बार महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से हो रही है। यह मेला 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि व्रत तक चलेगा। इससे पहले साल 2013 में प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा था। इस बार कुंभ मेले में 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है और इसको लेकर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।

महाकुंभ मेले में बिहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

वहीं गया में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं को अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गया और पटना से प्रयागराज के बीच पूर्व मध्य रेल की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गया रेलवे स्टेशन के टिकट घर और रिजर्वेशन काउंटर के पास अलग-अलग जगहों पर चार टिकट वेडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहले से दो टिकट वेंडिंग मशीनें लगी हुई हैं। लेकिन, इसके अतिरिक्त चार और वेडिंग मशीन लगाई जाएंगी।

क्या है टाइम टेबल

03219 पटना-प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 व 28 फरवरी को चलेगी। यही ट्रेन वापसी में 03220 प्रयागराज जंक्शन-पटना कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेगी। यह गाड़ी 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 और 28 फरवरी को चलेगी।

03689 गया-प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 और 28 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन वापसी में 03690 प्रयागराज जंक्शन-गया कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेगी। यह गाड़ी 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 और 28 फरवरी को चलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *