कुलदीप-जायसवाल-कृष्णा की एंट्री, ये 3 खिलाड़ी बाहर, सिडनी के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Team India’s playing 11 for Sydney Match: शुरुआती दोनों वनडे मैचों में एक ही प्लेइंग इलेवन के साथ खेलने के बाद अबटीम इंडियासिडनी (Sydney) में होने वाले लास्ट वनडे मैच में अलग प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है।

जानकारी के अनुसार लास्ट वनडे मैच में कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और प्रसिद्ध कृष्णा की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है। तो आइए एक बार प्लेइंग इलेवन पर नजर डाल लेते हैं।

25 अक्टूबर को Sydney में होगा लास्ट वनडे मैच

लास्ट वनडे मैच मेंभारतीय क्रिकेट टीमकिस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है के बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए कि भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का लास्ट वनडे मैच 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया (Team India) की ओर से कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और प्रसिद्ध कृष्णा खेलते नजर आ सकते हैं।

इन 3 खिलाड़ियों के जगह मिल सकता है मौका

कुलदीप यादव,यशस्वी जायसवालऔर प्रसिद्ध कृष्णा को नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा औरविराट कोहलीकी जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। मालूम हो कि किंग कोहली शुरुआती दोनों वनडे मैचों में खाता तक नहीं खोल सके, जिस वजह से उन्हें ड्रॉप कर यशस्वी जायसवाल को खिलाया जा सकता है।

वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने शुरुआती दो मैचों में सिर्फ 27 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं ले सके। इस वजह से उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है। हर्षित राणा ने दो मैचों में केवल 25 रन बनाए और दो विकेट चटकाया। यानी वह भी फ्लॉप रहे। इसके चलते उन्हें भी ड्राप किया जा सकता है।

सिडनी वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

सिडनी वनडे मैच के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और यशस्वी जायसवाल।

जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

मालूम हो कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दोनों वनडे मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दोनों मैचों में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई, जिसकी वजह से वह मुकाबला नहीं जीत सकी। ऐसे में कप्तानशुभमन गिलऔर उप कप्तान श्रेयस अय्यर कोशिश करेंगे की लास्ट वनडे मैच में इंडिया जीत दर्ज करें और क्लीन स्वीप होने से बच सके।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का लास्ट वनडे मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का लास्ट वनडे मैच 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *