मोर पहचान मोर सम्मान” के बैनर तले कोटवारो को किया गया सम्मानित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोटवार सम्मेलन में कोटवारों को ‘सूचना मितान’ के नाम से किया गया संबोधित

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली-जिले में कानून व्यवस्था एवं आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र आज लोरमी विकासखंड में लोरमी कबीर भवन में मोर पहचान मोर सम्मान के बैनर तले कोटवारों का एक सम्मेलन और वर्कशॉप आयोजित किया गया।

जिसमें कोटवारों को पुलिस और जिला प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में बताया व महत्वपूर्ण जानकारी दी साथ ही पुलिस और प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने के लिए बताया गया पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कोटवारों को उनके अधिकार ग्रामो में होने वाली अवैध गतिविधियों जिनमे अवैध शराब,जुआ,सट्टा आदि व अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी देने और ऐसे लोगो पर निगरानी रखने को निर्देशित किया व साइबर फ्रॉड के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की।

और फ्रॉड से बचने के तरीकों व जानकारी संबंधित पोस्टर और पाम्पलेट वितरित किया ताकि वे अपने गाँव मे जाकर मुनादी कर ग्रामीणों को भी साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक कर सके और प्रमुख चौक चैराहो पर पाम्पलेट और बैनर चस्पा करें।

और बताया कि एक जिला स्तरीय वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमे जिले के सभी कोटवारो को जोड़ा जा रहा है आप सभी जुड़े और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने कहा उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला वनमंडलाधिकारी संजय यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर एसडीओपी माधुरी डीहरी एसडीएम लोरमी थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *