जानें आज के दिन कैसा रहेगा मौसम…दिल्ली में कड़ाके की सर्दी अभी दूर… UP-राजस्थान और अन्य राज्यों का मौसम हाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Mausam 2 December 2024: उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन कड़ाके की सर्दी अभी दूर है. दिल्ली और अन्य मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है, पर दिन के समय तापमान सामान्य बना हुआ है. कई राज्यों में सुबह कोहरा शुरू हो गया है, लेकिन न्यूनतम तापमान अब भी 10-11 डिग्री के आसपास है. पहाड़ी इलाकों में जरूर ठंड तेजी से बढ़ी है.

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा. दिनभर आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम को हल्की धुंध दिखाई दे सकती है. 3 से 7 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जाने की संभावना है. राहत की बात यह है कि वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है.

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का हाल

पंजाब और हरियाणा में ठंड ने दस्तक दी है, लेकिन कड़ाके की सर्दी अभी नहीं है. आज का अधिकतम तापमान 24-27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9-14 डिग्री के बीच रहेगा. चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है. मौसम साफ रहेगा, और सुबह के समय कोहरा नहीं होगा.

पहाड़ी राज्यों का हाल  

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ रही है. कई जगह न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच चुका है. जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान 10 डिग्री और बाकी इलाकों में 20 डिग्री रहेगा. हिमाचल और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री तक गिर चुका है.

उत्तर प्रदेश और राजस्थान का मौसम

यूपी में ठंड ने शुरुआत कर दी है, लेकिन कड़ाके की ठंड अभी दूर है. न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री तक जा सकता है. राजस्थान में शुरुआत में तापमान गिरा था, लेकिन अब ठंड हल्की हुई है. आज न्यूनतम पारा 15 डिग्री के आसपास रहेगा.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *