Kisan News : गेहूं के भाव में मची है लगातार उथल-पुथल, जाने कितना हाई जा सकता है 2025 में गेहूं का रेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Kisan News : गेहूं के भाव में मची है लगातार उथल-पुथल। वर्तमान में गेहूं के भाव में लगातार उथल-पुथल मची हुई है। इस साल के आखिरी महीने में गेहूं के दाम में बहुत ज्यादा बदलाव देखा गया।

अब ऐसे में साल 2025 में नई फसल की आवक की उम्मीद है जिससे कि इस बात का फैसला होगा कि भाव में गिरावट होगी या बढ़त होगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एमपी में 2025 में कितना जा सकता है गेहूं का भाव

भारत देश में मध्य प्रदेश के उत्पादक राज्यों में से एक है। यहां साल 2024 में दिसंबर के दौरान गेहूं के भाव 2826 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं यह बहुत ज्यादा स्थिर भाव है। इसमें लगभग 0.07 प्रतिशत की छोटी सी गिरावट देखने को मिली है। वही दिसंबर के मुकाबले इसमें 12.01% की बढ़ोतरी हुई है। जोकि क्वालिटी और मजबूत बाजार की डिमांड को दर्शा रही हैं। साल 2025 में गेहूं के भाव लगभग 2700 से 2850 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

गेहूं को लेकर साल 2025 में किसानो की उम्मीदें

मध्य प्रदेश के सभी किसानों जिसमें खासकर मालवा और निमाड़ क्षेत्र के सभी गेहूं उत्पादक किसानों को साल 2025 में गेहूं के भाव बढ़ने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि इस बार फसल अच्छी रही है अब ऐसे में साल 2025 में वह उम्मीद लगा कर बैठे की गेहूं के भाव ₹3000 प्रति क्विंटल तक मिलेंगे। जिससे कि किसानों को अच्छा मुनाफा मिल सके।

साल 2025 में बिहार में गेहूं के भाव

गेहूं के रेट बिहार में दिसंबर 2024 में लगभग 2892 रुपए प्रति क्विंटल थे वही बीते महीने इसके बजाय 3.84% और सालाना आधार पर 13.1% ज्यादा है। ऐसे में किसान कटाई के बाद में भाव बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं।

2025 में हरियाणा में गेहूं के भाव

हरियाणा राज्य में गेहूं के भाव में गिरावट दर्ज की गई है जहां नवंबर महीने की तुलना में 6.92 प्रतिशत कम होकर 2610 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच चुके हैं। हालांकि साल दर साल आधार पर 16 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। अब ऐसे में किसान कटाई के बाद ठीक-ठाक भाव की उम्मीद लगा कर बैठे हैं।

गुजरात और राजस्थान में साल 2025 में गेहूं के भाव

गुजरात और राजस्थान राज्य में लगभग भाव स्थिर बने हुए हैं इसमें छोटी सी गिरावट दर्ज की है जो की वार्षिक बढ़ोतरी में क्रमशः 9.004 और 12.88 प्रतिशत रही है। यहां के किसान भाव बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में साल 2025 में गेहूं के भाव

महाराष्ट्र में सालाना बढ़ोतरी बहुत अधिक रही है वही गेहूं के भाव 3766 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। जो की दिसंबर साल 2023 के मुकाबले 26.1 59% ज्यादा दर्ज किए गए हैं अब ऐसे में किसान अच्छे भाव मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

पंजाब में साल 2025 में गेहूं के भाव

पंजाब राज्य में गेहूं के भाव लगभग 1992 प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं जो कि नवंबर में 28.52 प्रतिशत ज्यादा है। बढ़ोतरी सरकारी खरीदने कमी और निजी खरीद की बढ़ोतरी को दर्शाता है। जिसको देखते हुए किसानों की उम्मीद है कि उनको बेहतर भाव मिलेंगे।

साल 2025 में गेहूं के भाव से उम्मीद

साल 2025 में गेहूं की कटाई आने के बाद और आवक बढ़ने के बाद में गिरावट की संभावना है। लेकिन वही फरवरी और मार्च में कटाई के दौरान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्य में भाव 2600 से ₹2900 प्रति क्विंटल के बीच होने की उम्मीद की जा रही है। वही 2025 के बीच में मांग में सुधार और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में संभावित निर्यात में बढ़ोतरी हो जाने के कारण से भाव में लगभग 3000 से 3200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखने को मिल सकती है।

गेहूं उत्पादक राज्यों में वर्तमान में क्या चल रहे भाव

राजस्थान

गेहूं के औसत रेट लगभग 2765.67 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि सबसे ज्यादा उच्च बाजार की कीमत 2896 प्रति क्विंटल दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश

गेहूं का औसत भाव लगभग 2772.5 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि सबसे उच्च बाजार की कीमत लगभग 2800 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश

गेहूं के औसत भाव लगभग 2677.14 रुपए प्रति क्विंटल है वही सबसे उच्च भाव 2850 रुपए प्रति क्विंटल है।

पंजाब

पंजाब में गेहूं का औसत मूल्य लगभग 2892 रुपए प्रति क्विंटल है तो वही सबसे उच्च बाजार भाव ₹3000 प्रति क्विंटल है।

बिहार

बिहार में गेहूं का औसत मूल्य लगभग 2902.5 रुपए प्रति क्विंटल है तो वही सबसे उच्च बाजार भाव₹3000 प्रति क्विंटल है।

गुजरात

गुजरात में गेहूं का औसत मूल्य लगभग 2870.1 रुपए प्रति क्विंटल है तो वही सबसे उच्च बाजार भाव की कीमत ₹3000 प्रति क्विंटल है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में गेहूं का औसत मूल्य लगभग 3019.02 रुपए प्रति क्विंटल है। दुबई सबसे उच्च बाजार भाव₹6000 प्रति क्विंटल है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment