₹5 में होगा किडनी और फैटी लिवर का इलाज! बस 2 चीजें घोटकर पिएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली।फैटी लिवर, किडनी और दिल की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए आयुर्वेद में एक नई उम्मीद जगी है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. निशांत गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक देसी नुस्खा शेयर किया है, जो सिर्फ ₹5 में तैयार होता है और किडनी-लिवर की समस्या में कारगर बताया जा रहा है। दावा है कि यह नुस्खा एलोपैथिक दवाओं से भी ज्यादा असरदार है — खासकर जब कोई दवा काम नहीं कर रही हो।

डॉ. गुप्ता का दावा: एलोपैथी में इसका इलाज नहीं

डॉ. निशांत के अनुसार, लिवर और किडनी के बढ़े हुए आकार, फैटी लिवर या किडनी डैमेज की मूल वजह कफ दोष होता है, जो शरीर में जमकर अंगों को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में अगर सही समय पर घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय किया जाए तो इसका प्रभाव चौंकाने वाला हो सकता है।

₹5 में तैयार होने वाला घरेलू नुस्खा — ऐसे बनाएं दवा:

  1. 15-20 तुलसी के पत्ते और 4-5 काली मिर्च लें।

  2. इन्हें खरल या सिल-बट्टे पर अच्छी तरह घोट लें।

  3. जब यह पेस्ट बन जाए तो उसे साफ सूती कपड़े में डालें।

  4. फिर उसे एक गिलास गुनगुने पानी में डुबोकर पूरा निचोड़ लें।

  5. तैयार है आपकी घरेलू दवा।

कैसे और कब लें:

  • इसे दिन में 3 से 4 बार पिएं।

  • लेकिन खाना खाने के एक घंटे बाद ही इसका सेवन करें।

  • साथ ही 125–200 mg शिलाजीत का कैप्सूल सुबह-शाम लेना जरूरी है।

डॉ. गुप्ता का दावा है कि यह उपाय इतने शानदार तरीके से असर करेगा कि मरीज खुद फर्क महसूस करेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *