Kedar Gupta : पद यात्रा नही माफी यात्रा निकाले कांग्रेस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा को कांग्रेस का एक और नया शिगूफा बताते हुए कहा है कि यह पदयात्रा मुद्दाविहीन कांग्रेस के राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की निरर्थक सियासी कवायद ही साबित होगी। गुप्ता ने कहा अपने पाँच साल के शासनकाल में कांग्रेस ने प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, माफियागिरी, वादाखिलाफी, हर वर्ग के साथ छल-कपट और  घपले-घोटालों के जरिए प्रदेश के खजाने की लूट की सारी हदें लांघकर जो अपराध प्रदेश की जनता के साथ किया है, उससे जनता-जनार्दन का अब कांग्रेस पर रंचमात्र भी विश्वास नहीं रह गया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस जो पदयात्रा निकाल रही है, दरअसल उसका नाम माफी पदयात्रा होना चाहिए। कांग्रेस की भूपेश-सरकार ने पाँच साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबो दिया। कोयला, शराब, रेत, जमीन, गौठान, गोबर, यहाँ तक कि गरीबों के चावल में भी भूपेश सरकार ने घोटाला कर डाला और छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबा दिया। गुप्ता ने कहा कि अब विधानसभा और लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका, तब कांग्रेसियों को पद यात्रा निकालने की सूझी है।

निश्चित रूप से कांग्रेस के सभी मौजूदा वपूर्व विधायकों समेत सारे पूर्व मंत्रियों, सबको प्रदेशभर में घूम-घूमकर जनता से माफी मांगनी चाहिए, हालाँकि यह भी उतना ही सच है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन से त्रस्त हो चली थी और अब वह कांग्रेस को कभी माफ करने वाली नहीं है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *