छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट होने से 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8198623
Total views : 8236184