सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदू शक्ति प्रमुख नरेश कंकरवाल ने जिला अध्यक्ष श्री कार्तिकेय गोयल जी के समक्ष शालिनी कन्वेंट स्कूल प्रबंधन की घोर अनदेखी और मनमानी के लिए शालिनी स्कूल रोड़ पर होने वाले जाम से सामान्यजन एवं पालकों की परेशानी एवं रात के अंधेरे में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकर्षित किया है,,,
इस संवेदनशील मुद्दे पर कंकरवाल की जिला अध्यक्ष से वृहद चर्चा हुई कंकरवाल ने बताया कि जब सड़क बनी तब सड़क के दोनों और शोल्डर नहीं बनाया गया है स्कूल प्रबंधन ने 4 /6 महीना रुक कर प्रशाशन की अनदेखी का लाभ उठाते हुए सड़क से बिल्कुल सटाकर दीवारें उठा दी गई स्कूल प्रबंधन ने पर्याप्त स्थान रहते हुए भी वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं बनाई जिससे सामान्य जन और पालकों को प्रतिदिन ट्रैफिक जाम की पीड़ा उठानी पड़ती है और अन्य वाहनों के ड्राइवरों के साथ दो दो हाथ करना पड़ता है
वहीं बच्चे अत्यधिक ट्रैफिक जाम की वजह से साइकिलों से गिरते पड़ते रहते हैं क्योंकि महोदय यह रोड़ अनेकों कॉलोनियों के कारण अत्यंत ही व्यस्त रोड़ है जिसमें रात्रि के समय शराबियों एवं असामाजिक तत्वों का भी आना जाना लगा रहता है जिसके कारण महिलाओं एवं बच्चों को सदैव डर सा लगा रहता है कंकरवाल ने जिलाध्यक्ष के समक्ष निवेदन करते हुऎ कहा की उक्त रोड़ को डिवाइड किया जाए और दोनों ओर शोल्डर बनाकर सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए ताकि जन सामान्य पालक और महिलाएं चैन की सांसे ले सके।।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167202
Total views : 8194242