गुण्डरदेही : नगर पंचायत में खिला कमल, भाजपा प्रत्याशी प्रमोद जैन की विजय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(स्वपना माधवानी) : गुण्डरदेही। नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद जैन ने 3,170 मत प्राप्त कर 191 मतों से विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के.के. राजु चन्द्राकर को 2,970 मत मिले।

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी और 15 वार्डों में कुल 38 पार्षद प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान 11 फरवरी को संपन्न हुआ था, जिसकी गणना 15 फरवरी को शासकीय महाविद्यालय में हुई।

पार्षद पद के विजेता:

भाजपा की बहुमत से जीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने 15 में से 9 वार्डों में जीत दर्ज की, जिससे भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला। इस शानदार जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

भाजपा के ट्रिपल इंजन सरकार को मजबूती – प्रमोद जैन

अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्यक्ष पद के विजेता प्रमोद जैन ने कहा,
“यह जीत नगरवासियों के समर्थन और आशीर्वाद का परिणाम है। हम गुण्डरदेही के चौतरफा विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। यह जीत भाजपा के ट्रिपल इंजन सरकार के विकास मॉडल की पुष्टि करती है।”

विकास और सुशासन की जीत – भाजपा मंडल अध्यक्ष

भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज मारकण्डे ने कहा,
“नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की बंपर जीत यह दर्शाती है कि जनता ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी होकर पूरे विकासखंड में ट्रिपल इंजन सरकार बनाएंगे।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *