रायपुर शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है। सेंट्रल जोन के बाद अब नॉर्थ जोन में भी पुलिस ने ‘कालचक्र अभियान’ के तहत देर रात व्यापक छापामार कार्रवाई शुरू की। इस दौरान संदिग्धों की तलाश, बदमाशों की धरपकड़ और क्षेत्र में गश्त तेज की गई।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत कानून से बच रहे आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए विभिन्न इलाकों में दबिश दी गई। रात के समय विशेष गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और कई लोगों से पूछताछ भी की गई।
इस अभियान का नेतृत्व डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशन में किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई कर रही हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा अपराधियों में भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी इसी तरह सघन चेकिंग और गश्त की कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8184393
Total views : 8217252