गुंडरदेही के शेष माता मंदिर में ज्योति कलश प्रज्वलित, दूर-दराज से पहुँचे भक्त..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

स्वपना माधवानी नवभारत टाइम्स 24 x7in गुण्डरदेही ब्लाक प्रमुख : गुंडरदेही (बालोद) के बस स्टैंड के पीछे स्थित प्राचीन शेष माता मंदिर में भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए ज्योति कलश प्रज्वलित किया।

मंदिर प्रांगण में दूर-दराज से आए भक्तों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ शेष माता से अपनी कामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। मान्यता है कि यहां दीप प्रज्वलित करने से भक्तों के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और उनकी इच्छाएं पूरी होती हैं।

मंदिर समिति के अनुसार, छत्तीसगढ़ में शेष माता का यह एकमात्र मंदिर है, जो गुंडरदेही में स्थित है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माता जी के आशीर्वाद से सभी बाहरी कष्ट और समस्याओं का निवारण होता है।

भक्तों के अनुसार, शेष माता अपने दरबार में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को सुनती हैं और उनके कष्टों का समाधान करती हैं।

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति और माता शेष के प्रति उनकी गहरी आस्था ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *