कबाड़ से जुगाड़ कला का प्रदर्शन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शासकीय प्राथमिक शाला अंडा में हुआ आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- शासकीय प्राथमिक शाला अंडा में कबाड़ से जुगाड़ कला से दक्ष आकलन प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया गया।


शिक्षक मानचंद ध्रुव एवम् रामलाल कौशिक ने बताया कि छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को संवारने,निखारने शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक कलात्मक दक्षता को विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा कबाड़ हो चुके पुट्ठे से आधुनिक साज-सज्जा के साथ सुंदर एवं आकर्षक घर निर्माण,मिट्टी के खिलौने,फल,सब्जी,कागज के फूल आदि बनाकर विद्यालय में प्रदर्शित किया गया।


कार्यक्रम में प्रथम स्थान सुनिधि निषाद कक्षा 5वीं ,द्वितीय स्थान वीरा कौशिक कक्षा 1ली एवं तृतीय स्थान सुप्रिया कौशिक कक्षा 5वीं रहीं,साथ ही सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शाला परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान पाठक ललित यादव ने किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment