पिकनिक की खुशी मातम में बदली: ITI स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत, घर लौटते समय ट्रक में जा घुसी बाइक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मोहला:  नए साल की शुरुआत से पहले ही मोहला क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम मेटेपार में पिकनिक मनाकर घर लौट रहे आईटीआई के दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब उनकी बाइक सड़क पर ब्रेकडाउन हालत में खड़े 14 चक्का ट्रक से जा टकराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहला विकासखंड के ग्राम कंदाडी निवासी सेवन चिराम (22 वर्ष) और फकीर खरे (22 वर्ष), दोनों मोहला आईटीआई के छात्र थे। वे खरखरा बांध पिकनिक मनाने के बाद सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 08 AH 4943) से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

सड़क पर मौत बनकर खड़ा था ट्रक

बताया गया कि भिलाई से सरिया लेकर हैदराबाद जा रहा 14 चक्का ट्रक (CG 07 B 07968) पिछले दो दिनों से मेटेपार गांव में इंजन खराब होने के कारण सड़क पर ही खड़ा था। शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अश्वनी राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंबागढ़ चौकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

गांव में पसरा मातम

दो होनहार छात्रों की असमय मौत से कंदाडी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पिकनिक की खुशियां चंद घंटों में मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह भी देखा जा रहा है कि सड़क पर बिना किसी संकेतक के खड़े ट्रक को लेकर नियमों का पालन हुआ था या नहीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment