जो बाइडेन नहीं लड़ेंगे अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, चिट्ठी लिखकर कहा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दिलचस्प मोड़ आ गया है. वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव से नाम वापस ले लिया है. सामने आया है कि वह अब अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे.

इसकी पुष्टि खुद वर्तमान राष्ट्रपति ने की है. उन्होंने एक चिट्ठी लिखकर इसकी घोषणा की है. इसके साथ ही बाइडेन अगले हफ्ते राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे.

बता दें कि, काफी दिनों से इसकी चर्चा थी कि क्या बाइडेन राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल के साथ कई अटकलें भी चल रही थीं.

उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर भी चर्चा थी कि वह स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति चुनाव शायद नहीं लड़ेंगे, और रविवार को आखिर इन अटकलों पर विराम भी लग गया कि, जब बाइडने ने खुद ही इस बारे में ऐलान कर दिया है.

गौर करें तो बाइडेन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने की चर्चा तब से शुरू हो गई थी, जब कुछ दिनों पहले वह लाइव डिबेट में ट्रंप से पिछड़ते दिखे थे. चुनाव से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों की ओर से पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच पहली लाइव डिबेट हुई थी, जिसमें बाइडेन पर ट्रंप भारी पड़ते नजर आए थे. ऐसे में राजनीतिक गलियारों से लेकर मीडिया और आम जनता के बीच अटकलें थीं कि बाइडेन को इस रेस से हट जाना चाहिए.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *