Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 700 रुपये से कम में किसका प्लान लेना रहेगा बेस्ट, कौन दे रहा सबसे ज्यादा फायदा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अगर आप भी कम कीमत में लंबी वैधता वाले प्लांस की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए है। Jio, Airtel, Vi और BSNL के पास ऐसे प्लांस हैं, जो अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली हाई-स्पीड डेटा और SMS बेनेफिट्स के साथ आते हैं।

 

इन कंपनियों के 666 रुपये वाले प्लांस ग्राहकों को कई महीनों तक कनेक्टिविटी और बेहतरीन डेटा सर्विसेस ऑफर करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में चारों कंपनियों के ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लांस की तुलना करेंगे, ताकि आप अपने लिए बेहतर प्लान का चुनाव कर सकें।

jio की 666 रुपये वाला प्लान-

jio का 666 रुपये वाल रिचार्ज प्लान पूरे 70 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को रोजाना 1.5GB डेटा यानी टोटल 105GB डेटा ऑफर करती है।

इसके साथ ही डेली फ्री 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट्स भी शामिल है। आपको बता दें, डेली डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 kbps पर घट जाती है। इतना ही नहीं इसके साथ ही इस प्लान में आपको JioTV, Jio Cloud और JioCinema का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

Airtel का 649 रुपये वाला प्लान-

Airtel का 649 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग, डेली 2GB डेटा यानी टोटल 112GB डेटा के साथ रोजाना 100 फ्री SMS मिलते हैं। बता दें, डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 kbps हो जाती है।

एक्स्ट्रा बेनेफिट्स में यूजर्स को 30 दिनों के लिए Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस मिलता है, जिसमें Sony LIV, Lionsgate Play, Aha, Chaupal, Hoichoi और SunNxt जैसे OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट शामिल है।

Vi का 666 रुपये वाला प्लान-

Vi का 666 रुपये वाला प्लान पूरे 64 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिसमें ग्राहकों को रोजाना 1.5GB डेटा यानी इस प्लान के तहत टोटल 96GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 फ्री एसएमएस मिलता है।

डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps पर घट जाती है। हालांकि, इस प्लान के तहत यूजर्स को लंबी वैधता और बेहतरीन कनेक्टिविटी का फायदा मिलता है।

BSNL का 666 रुपये वाला प्लान-

इस प्लान के तहत कंपनी अपने कस्टमर्स को रोजाना 2GB डेटा, प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। वैधता की बात करें तो यह प्लान पूरे 105 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जो इसकी सबसे बड़ी खासिय है।

डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40 kbps पर घट जाती है। इसके अलावा इस प्लान में PRBT+ (फ्री कॉलर ट्यून), Astrotell+ और Gameon सर्विसेज भी फ्री मिलती हैं, जो यूजर्स को बेहतरीन एंटरटेनमेंट का एक्सपीरियंस देती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *