झारखंड विस चुनाव : AJSU ने चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र, गरीब परिवारों को सालाना 1.21 लाख रुपये देने का किया वादा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया।

जारी किए गए घोषणा पत्र में राज्य के प्रत्येक गरीब परिवार को सालाना 1.21 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है। आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और उनकी सुरक्षा के लिए एक आयोग बनाया जाएगा। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए ‘हॉस्टल’ स्थापित करने का भी वादा किया और कहा कि प्रत्येक नागरिक को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलेगा।

आजसू के घोषणापत्र में किए गए ये वादे
आजसू के घोषणापत्र में पढ़े लिखे युवाओं के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम, राज्य सरकार इंटर्नशिप के मौके सरकारी कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी, योग्यता के अनुसार 6 से 25 हजार तक की सहयोग राशि, इंटर्नशिप में शामिल नहीं होने वाले युवाओं को प्रतिमाह 2500, सिपाही और पंचायत सेवक में महिलाओं के लिए 50 फीसदी नौकरी के मौके, नारी सम्मान के तहत महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह दिए जाएंगे, नौकरी के लिए गांव से शहर आने वाली महिलाओं के लिए हॉस्टल की सुविधा, किसानों की आय तीन गुनी प्रति महीने बढ़ाने पर फोकस, अपने खेत में काम करने वाले किसानों को भी मनरेगा के तहत 100 दिन का होगा भुगतान, सिंचाई के लिए हर खेत में पानी और बिजली पहुंचाने की सुविधा, किसानों से बिजली शुल्क नहीं लिया जाएगा, सामाजिक न्याय, शिक्षा और आर्थिक समानता पर फोकस, वृद्धा और विधवा पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 2500 करने का संकल्प, 18 से 50 व्यक्तियों को 10 लाख तक की बीमा की सुविधा, दलित भूमिहीन परिवारों को खेती योग्य जमीन उपलब्ध कराया जाएगा, अल्पसंख्यक परिवारों के लिए भी विशेष योजना बनाई जाएगी, हर परिवार को हर साल न्यूनतम 1 लाख 21 हजार की आमदनी सुनिश्चित, बीपीएल परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 6 हजार से लेकर 25 हजार तक की इंटर्नशिप राशि, निर्मल महतो युवा निर्माण योजना के तहत बेरोजगार स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों को 30 हजार सालाना, नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ₹2500, हर खेत तक किसानों को मुफ्त पानी बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया गया है।

बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सीट बंटवारे के तहत आजसू पार्टी 10 सीट पर, जनता दल (यूनाइटेड) 2 सीट पर, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि भाजपा ने शेष 68 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ज्ञात हो कि झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *