जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व यानी हजरत मोहम्मद साहब का जन्म उत्सव निराश्रित भाई बहनों के साथ खुशियां पूर्वक मनाया
रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट
रतलाम अमन चैन और शांति के प्रतीक हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव ( ईद मिल्लादूनबी पर्व) की खुशियां सामाजिक संस्था इस्लामिया-ए-हिंद कमेटी एवं इक्का बेलूत मित्र मंडल द्वारा काटजू नगर स्थित निर्मला भवन में मोहब्बत व अक़ीदत के साथ सेवा कार्य कर खुशियां मनाई गई इस अवसर पर फल व मिठाई वितरित कर निर्मला भवन के सभी सदस्य निराश्रित भाइयों एवं भवन इंचार्ज सिस्टर को फूलों का गुलदस्ता देकर ईद मिलादुन्नबी पर्व की मुबारकबाद दी व सभी का मुंह मीठा कराया इस अवसर पर नीम का पोधा रोप कर सभी समाज जनों को पर्यावरण सरक्षण का संदेश दिया कार्यक्रम के मुख्य अथिति शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांति लाल वर्मा प्रदेश कांग्रेस नेत्री यासमीन शेरानी जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट समाज सेवी परवेश निखार थे। कार्यक्रम में उपस्थित थे इक्का बेलूत,विनोद राठौड़, जोएब आरिफ,रजनीकांत व्यास,चंदन राठौड़, सहजाद ख़ान,प्रदीप राठौड़,ज़ाहिद मंसूरी,इकरार चौधरी,अकरम फ़ारूक़ी सुभ दासोत्तर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन इक्का बेलूत ने किया व आभार जोएब आरिफ़ ने माना
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8194302
Total views : 8230663