हिंदू मंदिर में खालिस्तानियों के हमले पर भड़के जयशंकर, जानें क्या बोले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

India Canada Row: कनाडा के ब्रैम्पटन में रविवार को एक हिन्दू मंदिर में लोगों पर हमला हुआ है. यह हमला तब हुआ, जब कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी मंदिर में गए थे.इस बीच विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने मंगलवार (5 नवंबर) को कहा कि टोरंटो के पास कनाडा के ब्रैम्पटन में खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों द्वारा सोमवार को हिंदू सभा मंदिर में की गई तोड़फोड़ “बेहद चिंताजनक” है. बता दें कि, मंदिर पर हमला ऐसे समय हुआ है जब भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ रहा है.

इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह अस्वीकार्य है कि कनाडा ने भारतीय राजनयिकों पर निगरानी रखी है. उन्होंने कहा, “कनाडा ने बिना कोई विशिष्ट जानकारी दिए आरोप लगाने का एक पैटर्न विकसित कर लिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में टोरंटो के उपनगर ब्रैम्पटन में लोग एक-दूसरे को झंडों से मारते और मुक्का मारते नजर आ रहे हैं.

कनाडा के हिन्दू मंदिर में हिंसक झड़प पर क्या बोले एस जयशंकर?

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में एस जयशंकर के आधिकारिक दौरे के दौरान दिए गए बयान के हवाले से बताया कि, “कनाडा में कल हिंदू मंदिर में जो कुछ हुआ, वह निश्चित रूप से बेहद चिंताजनक है. हालांकि, इस घटना से कनाडा और भारत के बीच सिख अलगाववादियों और भारतीय राजनयिकों के बीच और तनाव बढ़ गया है.

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता में हैं MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम कल ब्रैम्पटन, ओंटारियो में हिंदू सभा मंदिर में आतंकियों और अलगाववादियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा करते हैं. हम कनाडा सरकार से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि सभी पूजा स्थलों को ऐसे हमलों से बचाया जाए.

हिंसा में शामिल लोगों पर चलाया जाए मुकदमा- MEA

उन्होंने कहा, “हमें यह भी उम्मीद है कि हिंसा में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा. हम कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं. भारतीयों और कनाडाई नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए हमारे वाणिज्य दूतावास अधिकारियों की पहुंच को धमकी, उत्पीड़न और हिंसा से नहीं रोका जाएगा.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *