छत्तीसगढ़ में सियार का आतंक जारी: खुड़िया के बाद अब इस इलाके में 15 लोगों को किया घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लोरमी। खुड़िया के बाद अब सियार का आतंक ATR इलाके में देखा जा रहा है। दरअसल, सियार के हमले से 6 लोग घायल हुए हैं, जिस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दो दिनों में 6 से अधिक लोगों को रेबीज संक्रमित सियार ने अपना निशाना बनाया है। घायलों में दो छोटे-छोटे बच्चे सहित महिला और पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार रेबीज संक्रमित सियार के हमले से मंजुरहा वनगांव में आज चार लोग घायल हो गए, जिनका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर सामुदायिक अस्पताल में किया गया। अब तक खुड़िया इलाके सहित ATR क्षेत्र में करीब 15 से अधिक लोगों को सियार ने हमला कर घायल किया है, जिनका उपचार भी वन विभाग ने कराया है। इस घटना के बाद से एटीआर क्षेत्र के मंजुरहा सहित अन्य इलाकों में ग्रामीण दहशत के साए में जी रहे हैं। दरअसल, सियार किसी भी वक्त ग्रामीणों पर हमला कर दे रहा है। इनके हमले से ग्रामीणों में भय है।

सियार के हमले से अब तक 15 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। सूत्रों की जानकारी अनुसार, अभी सियार का मेटिंग सीजन चल रहा है, जिसमें मेल ज्यादा और फीमेल कम रहती हैं। इस दौरान सियार के बीच आपस में लड़ाई के बाद रेबीज आपस में फैल जाता है, जिसके चलते यह घटना अभी हो रही है।

वहीं, इस घटना को लेकर ATR के एसडीओ मानवेंद्र कुमार मारकंडे ने बताया कि इन दो दिनों में 6 लोगों को रेबीज संक्रमित सियार ने अपना निशाना बनाया है, जिनके हमले से पीड़ित ग्रामीणों का उपचार लोरमी के सामुदायिक अस्पताल में कराया गया है।

साथ ही उन्होंने ATR इलाके के ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कही है। रात में घर से बाहर निकलने पर बच्चों का ध्यान रखते हुए लाठी और हाथ में टॉर्च लेकर बाहर निकलने की अपील की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *