सिर्फ धूप सेंक रही थी… और पहुंच गई मौत के दरवाज़े पर! दो घंटे की गलती ने बदली ज़िंदगी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धूप सेंकना तो आपने भी किया होगा, लेकिन क्या कभी सोचा है कि यह आदत आपको कोमा तक पहुंचा सकती है? चीन से एक चौंका देने वाली खबर आई है, जिसने दुनियाभर के लोगों को सतर्क कर दिया है।

झेजियांग प्रांत की वांग नाम की महिला ने पारंपरिक चीनी चिकित्सा (TCM) का एक घरेलू नुस्खा अपनाया। माना जाता है कि तेज धूप में पीठ सेंकने से शरीर में “यांग ऊर्जा” बढ़ती है और बीमारियां दूर होती हैं। लेकिन इस बार यह उपाय जानलेवा साबित हुआ।

वांग ने दोपहर की तपती धूप में अपने घर के बाहर पूरे दो घंटे तक धूप सेंकी। घर लौटीं तो अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। अस्पताल में भर्ती होने पर पता चला कि उन्हें ब्रेन हर्निया और मस्तिष्क में रक्तस्राव (सेरेब्रल हैमरेज) हुआ है। हालत इतनी गंभीर थी कि वह कोमा में चली गईं।

डॉक्टरों ने बताया कि यह सब तेज गर्मी में लंबे समय तक सीधे धूप में रहने के कारण हुआ। वांग की जान बचाना आसान नहीं था, लेकिन कई सर्जरियों और सप्ताहों की मेहनत के बाद उन्होंने दोबारा चलना, बोलना और खाना सीखना शुरू किया।

डॉक्टर्स की चेतावनी साफ है –
“हर पारंपरिक नुस्खा सही नहीं होता, और धूप सेंकना तो कतई इलाज नहीं है। विशेष रूप से हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है।”

यह घटना उन सभी के लिए सबक है, जो आंख मूंदकर हर घरेलू इलाज को अपनाते हैं। अगली बार जब धूप सेंकने का मन हो, तो थोड़ा सोच लीजिए — कहीं आराम के चक्कर में आप ख़तरे को तो गले नहीं लगा रहे?

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *