जनदर्शन में जनता की समस्याएं सुनना और समाधान देना मेरा कर्तव्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुख्यमंत्री निवास में हुआ जनदर्शन कार्यक्रम, दिव्यांग खिलाड़ी को मिली आर्थिक सहायता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “जनदर्शन में जनता की समस्याएं सुनना और उन्हें तत्काल समाधान देना मेरा कर्तव्य है।” मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आम जनता से सीधे संवाद किया और कई आवेदनों पर मौके पर ही निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि यह संवाद का ऐसा माध्यम है, जो जनता के दिल से जुड़ने और उनके विश्वास पर खरा उतरने का अवसर देता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “आपकी जरूरतों को समझना और समाधान में जुटना ही मेरा प्रथम दायित्व है। जनदर्शन का उद्देश्य यही है कि कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान के लिए दर-दर न भटके।”

दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी को मुख्यमंत्री की मदद

कार्यक्रम के दौरान रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु मदद की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत चेक प्रदान कर उनकी सहायता की।

पिंटू राम साहू ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार ग्वालियर में रग्बी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री से सहायता प्राप्त होने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

साहू ने कहा कि वे अब और मेहनत कर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने उनके जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ खड़ी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *