रिपोर्ट : रतलाम से इमरान खान
रतलाम/मोमिनपुरा : सामाजिक संस्था इस्लामिया-ए-हिंद कमेटी द्वारा 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मोमिनपुरा चौराहे पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रातः 10:30 बजे शहर काजी अहमद अली, प्रदेश महिला कांग्रेस नेत्री यासमीन शेरानी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, क्षेत्रीय पार्षद नासिर कुरेशी तथा संस्था अध्यक्ष व शहर कांग्रेस सचिव इकराम ‘इक्का’ बेलूत ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर एकता का संदेश देने के लिए रंगीन गुब्बारे और शांति का प्रतीक सफेद कबूतर भी छोड़े गए।

राष्ट्रगान के पश्चात बच्चों को बिस्कुट पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस प्रवक्ता जोएब आरिफ ने किया जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद विनोद राठौड़ ने व्यक्त किया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156621
Total views : 8177715