ग्राम पंचायत राहूद में आंगनवाड़ी निर्माण में अनियमितता, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(स्वपना माधवानी ) : बालोद : जिला बालोद के गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत राहूद में नवीन आंगनवाड़ी भवन का निर्माण गुणवत्ताहीन तरीके से हो रहा है। निर्माण कार्य में मुरूम की जगह मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। जब इस मामले में सरपंच श्रीमती यमुना बंधे से जानकारी ली गई, तो उन्होंने ठेकेदार पर जिम्मेदारी डालते हुए कहा, “हमने ठेका दे दिया है, निर्माण कार्य की पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की है।”

मौके पर ठेकेदार से पूछताछ करने पर उसने मुरूम डलवाने की बात कही, लेकिन निरीक्षण के दौरान मिट्टी का उपयोग स्पष्ट दिखा। वहीं ग्राम पंचायत सचिव ने इस स्थिति को स्वीकार किया।

जब इस मामले में जनपद पंचायत गुंडरदेही के एसडीओ घनश्याम सिन्हा से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। अब मैं मामले की जांच करूंगा।”

नियमों के अनुसार निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है, लेकिन मौके पर कोई बोर्ड नहीं लगा है। निर्माण की लागत का भी कोई सार्वजनिक विवरण नहीं है।

स्थानीय निरीक्षण में यह भी पाया गया कि निर्माण में उपयोग किए जा रहे सरिए (छड़) पर जंग लगा हुआ है, और पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। पास ही ग्राम पंचायत कार्यालय होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और पदाधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गुणवत्ताहीन निर्माण भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। शासन और संबंधित अधिकारियों से मांग है कि इस निर्माण कार्य की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *