IPL 2026: इतिहास में पहली बार—3 फ्रेंचाइजियों ने अपने ही कप्तानों को किया रिलीज!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 राजस्थान, लखनऊ और कोलकाता ने बड़े बदलावों के संकेत दिए, मिनी ऑक्शन से पहले कप्तानों पर गिरी गाज

डिजिटल डेस्क। IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जमा करनी है। इसी बीच कुछ फ्रेंचाइजियों ने हैरान करने वाला फैसला लेते हुए अपने ही कप्तानों को रिलीज करने की तैयारी कर ली है। IPL इतिहास में पहली बार एक साथ तीन कप्तानों पर गाज गिरने वाली है। माना जा रहा है कि मिनी ऑक्शन मिड दिसंबर में आयोजित किया जाएगा।

1. संजू सैमसन – राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2025 बेहद खराब रहा और टीम के प्रदर्शन का असर अब कप्तान संजू सैमसन पर देखा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RR संजू को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड करने की योजना बना रही है।
सीएसके reportedly बदले में रविंद्र जडेजा और सैम करन की मांग कर रही है।
2013 से राजस्थान टीम का हिस्सा रहे संजू ने 2021 में कप्तानी संभाली थी, लेकिन अब फ्रेंचाइजी नया बदलाव चाहती है।

2. ऋषभ पंत – लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को IPL 2025 ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।
फ्रेंचाइजी को उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पंत न बल्लेबाजी में और न कप्तानी में उम्मीदों पर खरे उतर सके।
उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 269 रन बनाए (औसत 24.45, स्ट्राइक रेट 133.17)।
अब माना जा रहा है कि LSG पंत को रिलीज कर अगले सीजन नई शुरुआत करना चाहेगी।

3. अजिंक्य रहाणे – कोलकाता नाइट राइडर्स

KKR ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अजिंक्य रहाणे को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
रहाणे ने 13 मैचों में 390 रन जरूर बनाए, लेकिन फ्रेंचाइजी उनके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है।
प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाने के बाद KKR बड़े बदलाव के मूड में है और रहाणे को रिलीज किए जाने की संभावना मजबूत है।
सूत्रों की मानें तो टीम किसी युवा खिलाड़ी को कप्तानी सौंपना चाहती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *