मोदी की संकल्पना से प्रेरित: आदि सेवा पर्व पर विकसित भारत थीम वाली छायाचित्र प्रदर्शनी,आमजन ने की प्रदर्शनी की सराहना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा व विकसित भारत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना के अनुरूप आज जिला कलेक्टोरेट परिसर में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।

इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन संघर्षों व उनमें देशभक्ति की भावना, उनके संघर्षों, प्रधानमंत्री बनने सहित 30 मार्च 2025 को बिलासपुर में किए गए 33 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास, सेवा पखवाड़ा, एक पेड़ मॉ के नाम, 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना का शुभारंभ, हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत, ऐसा साहस जो करे उसी का नाम नरेन्द्र, मेरे देश के जवान, तुझको शत-शत प्रणाम, डिजिटल हुई पहचान, डिजिटल से भुगतान, डिजिटल से जीवन आसान, एक मेहनती कार्यकर्ता, एक कुशल संगठनकर्ता, समंदर के गोताखोर और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब आदि महत्वपूर्ण उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।


छायाचित्र प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, आमजनों सहित स्कूल व महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अवलोकन किया और प्रदर्शनी की सराहना की। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों पर आधारित जनमन पत्रिका वितरण किया गया।

इससे आमजनों में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *