कोरबा में पैरावट से गिरने से मासूम की मौत, परिजन धान मिंजाई में व्यस्त थे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा: धान मिंजाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक 6 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। बच्चा घर में धान मिसाइ के समय पैरावट पर खेल रहा था और सिर के बल अल्टी पल्टी मारते हुए अचानक नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

मामले की जानकारी के अनुसार, ग्राम लालपुर निवासी नंदलाल पांडव का पुत्र ओम सत्यम घर में धान मिसाइ के दौरान खेल रहा था। हादसा तब हुआ जब वह पैरावट पर खेलते-खेलते संतुलन खो बैठा और सीधे सिर के बल जमीन पर गिर गया।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और शव को वैधानिक प्रक्रिया के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि खेलते समय लगी गंभीर चोटों के कारण बच्चे की मौत हुई।

यह हादसा एक चेतावनी के रूप में सामने आता है कि घर में काम के दौरान बच्चों की निगरानी आवश्यक है, ताकि इस तरह के अनहोनी से बचा जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment