संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : CM विष्णुदेव साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को 75वें संविधान दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लघु फिल्म भी देखी। साथ ही मौजूद जनप्रतिनिधियों के साथ सेल्फी लेकर इस दिन को यादगार बनाया।

“भारत संविधान की मजबूत नींव पर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र”

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र है, जो निरंतर संविधान में अटूट आस्था रखते हुए आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अपने विचार रखने के अधिकार और समान अवसर की गारंटी देता है।
उन्होंने इसे ही भारत की लोकतांत्रिक शक्ति और समावेशी सोच का मूल बताया।

“सामान्य नागरिक भी बन सकता है विधायक और सांसद”

CM साय ने कहा कि भारत का संविधान ही यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी सामान्य नागरिक विधायक, सांसद या किसी बड़े संवैधानिक पद तक पहुंच सकता है। यही लोकतांत्रिक उदारता भारत को वैश्विक स्तर पर विशिष्ट बनाती है।

संविधान निर्माताओं को किया नमन, छत्तीसगढ़ की भूमिका पर गर्व

मुख्यमंत्री ने संविधान निर्मात्री सभा में देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के योगदान को याद किया।
उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के वरिष्ठजन और जनप्रतिनिधियों ने भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो आज भी गर्व और प्रेरणा का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माताओं की विचारशीलता, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्रनिर्माण की दृष्टि हमेशा देशवासियों को मार्गदर्शन देती रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *