वीडियो में खोला दर्द, फिर मौत को लगाया गले… हिंदू संगठन के युवक ने किया सुसाइड, आरोपों से मचा हड़कंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मुंगेली जिले के बामपारा गांव की बताई जा रही है।

मामले को और गंभीर बनाता है आत्महत्या से पहले नरेश साहू द्वारा बनाया गया वीडियो, जिसमें उसने एक मुस्लिम युवक पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

प्रदर्शन के बाद बढ़ी प्रताड़ना का आरोप

जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हाल ही में हिंदू संगठनों द्वारा पुतला दहन किया गया था। इसी प्रदर्शन में नरेश साहू भी शामिल था। आरोप है कि इसके बाद से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह टूट गया।

हिंदू संगठनों में उबाल, थाने का घेराव

घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वीडियो सहित पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना न केवल एक युवक की दर्दनाक मौत की कहानी है, बल्कि समाज में बढ़ते तनाव और टकराव की खतरनाक तस्वीर भी पेश करती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *