ट्रांसफार्मर में तोड़फोड़! दल्लीराजहरा में युवक ने लोहे के हथौड़े से शासकीय संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, वीडियो वायरल, पुलिस थाने में शिकायत,,

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दल्लीराजहरा।,वार्ड क्रमांक 19 कर्मा मंदिर के पास स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में रविवार रात सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक द्वारा ट्रांसफार्मर में लगे कट-आउट को जानबूझकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी योगेंद्र पवार (उम्र 31 वर्ष) ने बिजली कटौती से परेशान होकर यह आपराधिक कदम उठाया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों की ओर से दल्लीराजहरा थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। विद्युत अधिकारी सुनील ठाकुर ने जानकारी दी कि योगेंद्र पवार ने ट्रांसफार्मर के पास जाकर सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह खुलेआम यह कह रहा है कि “रातभर बिजली नहीं रही, अब मैं ट्रांसफार्मर में लगे सभी कट-आउट तोड़ दूंगा।” इसके बाद उसने लोहे के भारी घन (हथौड़े) से ट्रांसफार्मर में तोड़फोड़ कर दी।

इस घटना से स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है, क्योंकि यह न केवल एक शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला है, बल्कि इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

प्रशासन सख्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने विद्युत विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। अधिकारी इसे गंभीर अपराध मानते हुए कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे कृत्य न केवल गैरकानूनी हैं बल्कि जनता की मूलभूत सुविधाओं में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोपों के दायरे में आते हैं।

शासकीय संपत्ति को नुकसान = कानूनी कार्रवाई निश्चित
विशेषज्ञों के अनुसार, सार्वजनिक संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कठोर दंड का प्रावधान है। इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी,,
थाना प्रभारी रवि पांडे ने बताया कि विद्युत अधिकारियों के द्वारा शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है सूक्ष्म जांच कर कार्रवाई की जाएगी,,!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *