बिलासपुर कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में नकली उर्वरकों पर सख्ती के निर्देश, योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने पर जोर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री सुरेश चंद्रवंशी ने मंगलवार को उप संचालक कृषि कार्यालय में जिले के कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए। साथ ही नकली उर्वरकों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु निरीक्षण और निगरानी को और सख्त करने के आदेश दिए।

बैठक में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे आधुनिक उर्वरकों को पारंपरिक डीएपी का सस्ता और प्रभावी विकल्प बताते हुए इनके प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। चंद्रवंशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को इन उर्वरकों के उपयोग के फायदे समझाए जाएं और अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन और मार्कफेड से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उप संचालक कृषि ने जानकारी दी कि इस खरीफ सीजन में जिले में अब तक 479.63 मिमी वर्षा हो चुकी है, जिससे धान की बुवाई व रोपाई का कार्य लगभग 1.17 लाख हेक्टेयर में पूरा हो गया है। अच्छी बारिश से किसानों में उत्साह का माहौल है।

बीज वितरण पर जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में 21,986 क्विंटल बीज की मांग में से 98% बीज का वितरण पहले ही किया जा चुका है। वहीं उर्वरकों की बात करें तो अब तक 77% भंडारण और 70% वितरण पूरा किया जा चुका है। नकली उर्वरकों की रोकथाम के लिए जिले भर में उर्वरक निरीक्षक नियमित छापेमारी कर रहे हैं। साथ ही सभी उर्वरकों को कलर कोडिंग कर अलग-अलग चिन्हित करने का सुझाव भी बैठक में दिया गया।

बैठक में पशुपालन, उद्यान और मत्स्य पालन योजनाओं की भी समीक्षा की गई। चंद्रवंशी ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल कागजी आंकड़े नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाना और उनका जीवन स्तर ऊंचा करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चत करें कि हर योजना का सीधा लाभ अंतिम किसान तक पहुंचे।

यह पहली बार था जब श्री सुरेश चंद्रवंशी ने उप संचालक कृषि कार्यालय का दौरा किया। इस मौके पर उप संचालक पीडी हथेश्वर, उप संचालक उद्यान कमलेश दीवान, उप संचालक मछलीपालन महीश्वर सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *