मन की बात की 125वीं कड़ी में सीएम का संदेश: ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए हर नागरिक निभाए अपनी भूमिका!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 रायपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी ने एक बार फिर देशभर के नागरिकों को जोड़ा, प्रेरित किया और समाज में सकारात्मक सोच की अलख जगाई। रायपुर के नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में इस ऐतिहासिक कड़ी का सीधा प्रसारण किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित राज्य के प्रमुख मंत्रीगण और गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि “‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर माह प्रेरणा देने वाला राष्ट्रीय आंदोलन है जो देश की दिशा तय करता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में प्राकृतिक आपदाओं के समय देशवासियों की एकता को भारत की असली शक्ति बताया। उन्होंने खेलों के ज़रिए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने की बात करते हुए युवाओं से खेलों में भागीदारी का आह्वान किया।

????️ मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा,

“मन की बात समाज के हर वर्ग में राष्ट्रीय चेतना और सकारात्मकता को मजबूत करती है।”
उन्होंने हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा का ज़िक्र करते हुए बताया कि वहां से कौशल विकास, एआई और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में हुए समझौतों से छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नए अवसर तैयार होंगे।

राज्य की रजत जयंती (25 वर्ष) के इस महत्वपूर्ण वर्ष में मुख्यमंत्री ने हर नागरिक से ईमानदारी से अपनी भूमिका निभाने की अपील की और कहा,

“छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार और जनता को मिलकर आगे बढ़ना होगा।”

उन्होंने ‘मन की बात’ को प्रेरणास्रोत बताते हुए, जनभागीदारी से समृद्ध, स्वच्छ और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का आह्वान किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *