रायगढ़ में हाथी का तांडव! जंगल में बाइक सवारों को दौड़ाया… वायरल वीडियो देख रूह कांप जाएगी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।
रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बार एक वायरल वीडियो ने सनसनी फैला दी है, जिसमें एक बड़ा हाथी दो बाइक सवार युवकों को जंगल के बीच दौड़ाता दिख रहा है।

घटना घरघोड़ा वन रेंज की है, जहां 26 हाथियों का दल नवापारा-टेंडा के जंगलों में विचरण कर रहा है। मंगलवार शाम को दो युवक बाइक से जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने हाथियों के झुंड को देखा और उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

तभी झुंड से एक बड़ा हाथी अचानक आक्रामक हो गया और दोनों युवकों को दौड़ाने लगा। बाइक सवार अपनी जान बचाकर भागे। बताया जा रहा है कि अगर हाथी और करीब आ जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवारों की घबराहट और हाथी की रफ्तार साफ देखी जा सकती है।

वन विभाग सतर्क
वन विभाग ने पुष्टि की है कि घरघोड़ा रेंज में 26 हाथियों का दल मौजूद है। साथ ही छर्राटांगर के जंगलों में एक अलग से सिंगल हाथी भी विचरण कर रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नवापारा-टेंडा और कटंगडीह गांव में मुनादी कराई गई है, जिसमें लोगों से जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की गई है।

साथ ही ग्रामीणों को हाथी से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि वीडियो बनाने या पास जाने से परहेज़ करें—क्योंकि यह न सिर्फ अवैध है बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *