मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक, फिर अचानक कोरबा रवाना होंगे CM साय
रायपुर से कोरबा तक CM का व्यस्त दौरा, अधिवेशन से लेकर जनजातीय सम्मेलन तक रहेगा पूरा शेड्यूल
रायपुर।
छत्तीसगढ़ की सियासत में आज हलचल तेज है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस वक्त मुख्यमंत्री निवास में एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रशासनिक और राजनीतिक मुद्दों पर अहम चर्चा हो रही है। बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे, जिससे दिनभर उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 11:45 बजे सरस्वती शिक्षा संस्थान में आयोजित राज्य कर्मचारी संघ के “प्रदेश अधिवेशन” में शामिल होंगे। यहां कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और सरकारी नीतियों को लेकर संदेश दिए जाने की संभावना है।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा कोरबा जिले के लिए रवाना होंगे। कोरबा पहुंचकर वे दोपहर 2:00 बजे आयोजित गौरा पूजा महोत्सव और बैगा पूजेरी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री का संबोधन खास महत्व रखता है।
कोरबा दौरे के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 4:15 बजे वापस रायपुर लौटकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। आज के पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
मुख्यमंत्री के इस अचानक और व्यस्त दौरे ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि बैठक और कोरबा दौरे से कौन से बड़े संदेश और फैसले सामने आते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162947
Total views : 8187568