देशभर के एयरपोर्ट्स पर तकनीकी गड़बड़ी का असर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Microsoft आउटेज की आशंका, बेंगलुरु में 42 फ्लाइट कैंसिल – दिल्ली, हैदराबाद, वाराणसी तक प्रभावित

नई दिल्ली: बुधवार सुबह देश के कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर अचानक चेक-इन सिस्टम ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी के कारण कई एयरलाइंस को मैनुअल चेक-इन करना पड़ा, वहीं कई उड़ानें देरी से चलीं या रद्द करनी पड़ीं। सबसे ज्यादा असर बेंगलुरु, वाराणसी, हैदराबाद और दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया।

Microsoft Windows ग्लोबल आउटेज की आशंका

पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी एयरपोर्ट ने सूचना जारी करते हुए बताया कि चेक-इन सिस्टम पर आई समस्या का कारण Microsoft Windows की ग्लोबल आउटेज हो सकता है।

  • इससे एयरपोर्ट्स के IT सिस्टम प्रभावित हुए

  • चेक-इन और बोर्डिंग में बड़ी दिक्कतें सामने आईं

हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट और एयरलाइंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

बेंगलुरु में सबसे ज्यादा असर, 42 उड़ानें रद्द

बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तकनीकी दिक्कत और ऑपरेशनल चुनौतियों के कारण 42 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं—

  • 22 अराइवल उड़ानें रद्द

  • 20 डिपार्चर उड़ानें रद्द

  • कई उड़ानें घंटों देरी से चलीं

हैदराबाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह-सुबह यात्रियों की भारी भीड़ लग गई।

  • 7 डिपार्चर और 12 अराइवल उड़ानें रद्द

  • एयरलाइंस ने हेल्पडेस्क पर मैनुअल प्रक्रिया शुरू की

वाराणसी एयरपोर्ट पर भी सिस्टम फेल

वाराणसी में इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासाएयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित हुईं।
मैनुअल चेक-इन की वजह से यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि

  • कुछ घरेलू एयरलाइंस परिचालन संबंधी चुनौतियों से गुजर रही हैं

  • इसके कारण देरी और कैंसिलेशन की स्थिति बन सकती है

एयरलाइंस का अपडेट और राहत

एयर इंडिया ने बताया कि प्रभावित थर्ड-पार्टी सिस्टम अब सामान्य रूप से काम कर रहा है और चेक-इन बहाल कर दिया गया है।

इंडिगो ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तकनीकी दिक्कतें और भीड़भाड़ के कारण देरी और कैंसलेशन बढ़े हैं।

  • यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट

  • या रिफंड की सुविधा दी जा रही है

हाल का रिकॉर्ड: दिल्ली में पिछले महीने भी बड़ी तकनीकी खराबी

पिछले महीने दिल्ली एयरपोर्ट के AMSS सिस्टम में खराबी के कारण

  • 800 से ज्यादा उड़ानें देरी से चली थीं

  • ATC को कई प्रक्रियाएं मैनुअली करनी पड़ी थीं

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

December 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Leave a Comment