अवैध शराब बेचने वाले युवक को स्कूटी समेत पकड़ा, देसी शराब जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की योजना बना रहे एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मनोज कुमार साहू नामक आरोपी के पास से पुलिस ने 100 पाव देसी शोले मसाला मदिरा शराब और एक ज्युपिटर स्कूटी जब्त की है। जब्त शराब की मात्रा 18 लीटर बल्क बताई गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 10 हजार रुपए, वहीं स्कूटी की कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है। उपनिरीक्षक तेजराम कंवर ने बताया कि दिनांक 05 जुलाई 2025 को दोपहर 3:20 बजे, वे हमराह स्टाफ के साथ टाउन भ्रमण पर थे, तभी सिंघानिया चौक के पास उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ज्युपिटर स्कूटी क्रमांक CG 04 QF 8515 में अवैध शराब लेकर पारधी पारा, जीवन होटल के पीछे बिक्री की तैयारी कर रहा है।

मौके पर पहुंचकर की गई घेराबंदी

पुलिस ने गवाहों रामवनवासु पारधी और रिंकु सिसोदिया को साथ लेकर बताये गए स्थान पर दबिश दी। वहां एक युवक स्कूटी में बैठा मिला। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया और पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार साहू (उम्र 27), निवासी ग्राम एरमसांही, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा बताया, जो फिलहाल कचरा पारा, गुढियारी रायपुर में रह रहा था। जब आरोपी की स्कूटी की तलाशी ली गई, तो उसमें एक सफेद बोरी में 100 पाव देशी शोले मसाला मदिरा (180ML प्रत्येक) मिला, जिसकी कुल मात्रा 18.000 बल्क लीटर थी। आरोपी शराब बिक्री की नीयत से बोरी लेकर बैठा था। उसके पास शराब के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर, उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1.10 लाख रुपये आंकी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *