‘उस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहूंगी जिसमें मेरा गांव आता है’, बीजेपी से टिकट मिलने की अटकलों पर बोलीं लोकगायिका मैथिली ठाकुर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जबलपुर। लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार नहीं किया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचीं मैथिली ठाकुर ने कहा कि टीवी पर मेरे चुनाव लड़ने की खबरों को देख रही हूं।

मैथिली ने कहा कि हाल ही में वो बिहार गई थीं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और महाराष्ट्र बीजेपी के बड़े नेता विनोद तावड़े से मुलाकात का मौका मिला। बिहार की लोकगायिका ने कहा कि उन्होंने नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से बिहार के भविष्य पर चर्चा की। मैथिली ठाकुर ने इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने के बारे में क्या कहा, ये सुनिए।

दरअसल, रविवार को विनोद तावड़े ने मैथिली ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर फोटो समेत पोस्ट किया था। जिसमें मैथिली और उनके पिता, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय व विनोद तावड़े से बात करते दिखे थे। इस पोस्ट में विनोद तावड़े ने लिखा था कि 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार राज्य छोड़कर चले गए, उस परिवार की बेटी और सुप्रसिद्ध गायिका मैथी ठाकुर बदलते बिहार की रफ्तार देख फिर से राज्य आना चाहती हैं। विनोद तावड़े ने आगे लिखा था कि उन्होंने मैथिली से आग्रह किया है कि बिहार की जनता और वहां के विकास के लिए आम आदमी उनके योगदान की अपेक्षा करता है।

मैथिली ठाकुर 25 साल की हो गई हैं। इससे वो बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। मैथिली ठाकुर अपने लोक और भक्ति गीतों के कारण बिहार ही नहीं, देशभर में पहचानी जाती हैं। देश के अलावा मैथिली ठाकुर ने विदेश में भी कार्यक्रम किए हैं। मैथिली ठाकुर साल 2011 में टीवी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के जरिए सबकी नजरों में चढ़ी थीं। बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में मैथिली ठाकुर का पैतृक निवास है। चुनाव आयोग ने भी 2024 के लोकसभा चुनाव में मैथिली को स्टेट आइकॉन के तहत प्रचार के लिए नियुक्त किया था। उनको पीएम मोदी ने कंटेंट क्रिएटर्स अवॉर्ड भी दिया था। मैथिली के परिवार में माता-पिता और दो भाई भी हैं। अब मैथिली ने मन की ख्वाहिश उजागर की है कि वो उस विधानसभा सीट से लड़ना चाहती हैं, जिसके तहत उनका गांव बेनीपट्टी आता है। नजर इस पर है कि क्या बीजेपी उनकी मुराद पूरी करेगी?

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *