पति का ध्यान भटका, छात्रा के साथ अफेयर का शक… पत्नी ने बीच बाजार उतार दी ‘आशिकी’ का भूत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिले से एक चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पति से फोन पर बात करने के शक में एक महिला ने स्कूली छात्रा की बीच बाजार सरेआम पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

 जनकपुर थाना क्षेत्र का मामला

घटना मंगलवार (6 जनवरी) की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला को शक था कि एक नाबालिग छात्रा उसके पति से लगातार फोन पर बात करती है। महिला का दावा है कि उसने छात्रा को कई बार समझाया, लेकिन जब बात नहीं मानी गई तो वह खुद छात्रा से बात करने पहुंच गई।

 समझाने पहुंची, मारपीट में बदली बात

महिला और छात्रा के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि

  • दोनों एक-दूसरे के बाल खींचती,

  • नाखूनों से नोंचती

  • और सड़क पर झूमाझटकी करती नजर आ रही हैं।

इस मारपीट में छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखूनों के गहरे निशान आ गए।

 बीच बाजार मचा हंगामा

घटना सार्वजनिक स्थान पर हुई, जिससे वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया, नहीं तो मामला और गंभीर हो सकता था।

 पुलिस पहुंची, लेकिन शिकायत से किया इनकार

सूचना मिलते ही जनकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने लेकर गई, जबकि छात्रा वहां से जा चुकी थी।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि महिला ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि

“वह छात्रा से अपने पति से बात करने को लेकर नाराज़ थी और इसी वजह से विवाद हुआ।”

 अब कई सवाल खड़े

  • क्या शक के नाम पर नाबालिग पर हाथ उठाना जायज़ है?

  • पति की भूमिका पर क्यों नहीं उठ रहे सवाल?

  • अगर वीडियो सामने न आता, तो क्या मामला दब जाता?

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment