पति का ध्यान भटका, पत्नी ने छात्रा पर निकाल दिया गुस्सा – बीच सड़क पर हुई झूमाझटकी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार (6 जनवरी) को एक सनसनीखेज घटना देखने को मिली। एक महिला ने शक के चलते नाबालिग छात्रा की सड़क पर पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि छात्रा उसके पति से फोन पर अधिक बातें करती थी और उसे मना करने के बावजूद नहीं माना।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बीच सड़क पर बाल खींचते और नाखून से एक-दूसरे को चोट पहुंचाते नजर आए। इस मारपीट में छात्रा के चेहरे पर नाखून के कई निशान बन गए। घटना के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिन्हें देखकर दोनों को अलग करने में जुटना पड़ा।

जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन छात्रा वहां से चली गई थी। महिला को पुलिस थाने ले आई, जहां उसने बताया कि वह इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती।

महिला ने दावा किया कि उसने कई बार छात्रा को अपने पति से बात न करने की सलाह दी थी, लेकिन छात्रा ने उसकी नहीं मानी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सड़क पर ही हाथापाई हो गई।

विशेषज्ञों की राय: ऐसे मामलों में अभिभावक और स्थानीय प्रशासन का सतर्क रहना जरूरी है, ताकि नाबालिगों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment