बिलासपुर में प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: कोनी थाना क्षेत्र में 10 दिसंबर की रात एक पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर सब्बल से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम लोफंदी निवासी 30 वर्षीय संतोषी केंवट की शादी 6-7 साल पहले तखतपुर के खपरी निवासी जितेंद्र केंवट से हुई थी। दंपति की एक 5 साल की बेटी है। पत्नी गर्भवती होने के कारण दो महीने से अपने ससुराल लोफंदी में रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि पति जितेंद्र केंवट अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिससे अक्सर उनके बीच विवाद होता था। 10 दिसंबर की रात करीब 12:30 बजे, दंपति के बीच कमरे में विवाद हुआ। इसी दौरान पति ने अपनी पत्नी पर सब्बल से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के समय सास-ससुर, साली और अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *