बिलासपुर में पति-पत्नी ने पेड़ पर लगाई फांसी, कॉलोनी में फैली सनसनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दंपती ने कथित तौर पर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कॉलोनी के पास पेड़ से लटके मिले, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राधिका विहार कॉलोनी के पास की है। बताया जा रहा है कि चाटीडीह निवासी युवक और उसकी पत्नी, जिनकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी, ने यह कदम उठाया।

स्थानीय लोगों ने जब दोनों के शव पेड़ से लटके देखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राथमिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि घरेलू विवाद के चलते दंपती ने आत्महत्या की हो सकती है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

फिलहाल पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment