होने वाले पति ने बंद की बातचीत, आहत युवती ने दी जान; शहर में दो अलग-अलग मामलों में आत्महत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शादी तय, बातचीत बंद होने से थी परेशान

पहला मामला बौरीपारा क्षेत्र का है। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ची निवासी उर्मिला दास (23) लटोरी में अपने चाचा के यहां रहकर शहर की एक कपड़ा दुकान में काम करती थी। करीब पांच माह पहले उसकी शादी रजपुरी निवासी मुकेश दास से तय हुई थी। मुकेश बौरीपारा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था और हाल ही में पीएससी की तैयारी के लिए बिलासपुर चला गया था।

परिजनों के अनुसार, पिछले एक माह से मुकेश ने उर्मिला से बातचीत बंद कर दी थी, जिससे वह मानसिक रूप से आहत और गुमसुम रहने लगी थी।

28 फरवरी को उर्मिला अपनी चचेरी बहन के साथ बौरीपारा पहुंची। उसने परिजनों से कहा कि एक घंटे में लौटेगी और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां उर्मिला फांसी पर लटकी मिली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गांधीनगर में दूसरी घटना

दूसरी घटना गांधीनगर मुक्तिपारा की है। बगीचा क्षेत्र के ग्राम कामारिमा निवासी आकांक्षा टोप्पो (23) यहां किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती थी। घटना के दिन वह काम पर नहीं गई थी। शाम को पड़ोसियों ने दरवाजा बंद देखा और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला।

मकान मालिक को सूचना देने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *