छत्तीसगढ़ में कल से शुरू होगी विशेष गहन पुनरीक्षण की घर-घर गणना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) के तहत 4 नवंबर से घर-घर गणना चरण की शुरुआत होगी। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के परिचय पत्र का सत्यापन करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रथम चरण की प्रक्रिया जारी है। जिनका नाम वर्ष 2003 के एसआईआर में है, उन्हें दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है। केवल 5 से 6 प्रतिशत मतदाताओं को ही दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। असुविधा होने पर मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल रिक्वेस्ट के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

मुद्रण एवं प्रशिक्षण कार्य – 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक

घर-घर गणना चरण – 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक

मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन – 9 दिसंबर 2025

दावे और आपत्तियां – 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक

नोटिस चरण (सुनवाई एवं सत्यापन) – 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 7 फरवरी 2026

सीईओ ने बताया कि वर्तमान में लगभग 71% मतदाताओं का मिलान हो चुका है, जो एन्यूमरेशन फेज में 94-95% तक पहुंचने की संभावना है। 2003 के बाद से कई मतदाता स्थानांतरित हुए हैं और मतदान केंद्रों का परिसीमन भी हुआ है।

उन्होंने बताया कि महिला मतदाताओं की भागीदारी लगभग 50% है। विवाहित महिलाओं का स्थानांतरण भी बड़ी संख्या में हुआ है, जिन्हें इस पुनरीक्षण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ स्तरीय एजेंटों (BLAs) के माध्यम से पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें ताकि पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जा सकें और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *