जांजगीर-चांपा। जिले में NH-49 पर सुकली गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद सभी शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219583
Total views : 8262304