मुंगेली कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री के हाथों CYBER COP OF THE YEAR 2024 का सम्मान…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की उपस्थिति में मिला सम्मान

डिजिटल अरेस्ट और फाइनेंसियल फ्रॉड के मामले में आरोपियों के केरल और दिल्ली से गिरफ्तारी और लगभग शत प्रतिशत रकम बरामद करने के फलस्वरूप मिला सम्मान

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- थाना लोरमी के अपराध क्रमांक 314/24 धारा 318(4) बीएनस 66 आईटी एक्ट में जिसमे आरोपी फवाज़ मुहम्मद निवासी मालापुरम केरल द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर प्रार्थी डॉक्टर दीपक लॉज से लगभग 800000 आठ लाख की धोखाधड़ी की गई एवम थाना सरगांव के अपराध क्रमांक 154/24 धारा धारा 318(4) बीएनस 66 आईटी एक्ट जिसमे आरोपियो द्वारा प्रार्थी बजरंग साहू से लगभग 700000 सात लाख रुपए की बैंक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी की गई थी।

जिसमे दोनों प्रकरण के आरोपियो की क्रमश केरल और दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की और धोखाधड़ी के लगभग शत प्रतिशत रकम बरामद करने के फलस्वरूप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को CYBER COP OF THE YEAR 2024 के सम्मान से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं राज्य में पुलिस के मुखिया अशोक जुनेजा द्वारा सम्मानित किया गया।


कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह राजपूत ने अपने उत्कृष्ट कार्यशैली से मुंगेली जिले का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया है।बड़े बड़े अपराधों को उनकी कार्यशैली ने बौना साबित कर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment