गुंडागर्दी करने वाले बाउंसरों की खैर नहीं, गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। रायपुर में आज सुबह नगर निगम की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने फरार चल रहे सूदखोर तोमर बंधुओं के ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया। दरअसल, तोमर बंधुओं के खिलाफ अलग-अलग थानों में सूदखोरी और मारपीट के साथ अन्य गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। एक के बाद एक मामले दर्ज होने के बाद वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर फरार हो गए हैं। पुलिस की टीम लगातार दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। वहीं नगर निगम की टीम द्वारा आज की गई कार्रवाई पर प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।

नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, यह तो अभी पहला स्टेप है, अभी और भी स्टेप बाकी है। इस मामले में आगे और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। गृहमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि, किसी नेता के साथ फोटो खिंचवाने से साबित नहीं होता कि, वह कानून से ऊपर है। जब प्रदेश के सीएम और डिप्टी सीएम कानून से बड़े नहीं है, तो ये लोग कैसे कानून से बड़े हो जाएंगे। गृहमंत्री शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि, विष्णुदेव साय की सरकार में सुशासन है तो सुदर्शन चक्र भी है। इन लोगों ने लोगों को परेशान किया है। तोमर बंधुओं के खिलाफ जो भी कार्रवाई की गई है, वो कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए की गई।

वहीं शहर का माहौल ख़राब करने वाले बाउंसरों पर बात करते हुए गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि, मैं विश्वास दिलाता हूं की सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने आगे कहा कि, कानून सबके लिए है, कानून से बड़ा अकोइ नहीं है। सबके खिलाफ तोमर बंधुओं के जैसी ही कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *