गृह मंत्री विजय शर्मा बोले: नक्सलवाद का खात्मा हमारी प्राथमिकता, बस्तर में विकास की राह पर जोर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जगदलपुर: गृह मंत्री विजय शर्मा बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके कार्यक्रम के तहत गृह मंत्री सीधे बीजापुर जिले के कुटरु पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नेताओं और समाज के प्रमुख लोगों के साथ उनकी अहम बैठक आयोजित हुई।

मीडिया से बातचीत में गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे में स्थानीय समाज, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का सहयोग लगातार बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कुटरु क्षेत्र पहले कुछ समस्याओं से जूझ रहा था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है और विकास की दिशा में कार्य प्रगति पर है।

गृह मंत्री ने बस्तर की आर्थिक संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की वन उपज आने वाले समय में वैश्विक पहचान हासिल कर सकती है। विशेष रूप से छिंद की गुंड जैसे उत्पादों पर प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और इसके सकारात्मक परिणाम जल्द दिखाई देंगे।

नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन को लेकर उन्होंने कहा, “समय कम जरूर बचा है, लेकिन जवानों के हौसले और उनकी ताकत के सामने कोई चुनौती टिक नहीं पाएगी।”

गृह मंत्री विजय शर्मा का यह दौरा न केवल सुरक्षा बलों के मनोबल को बढ़ाने बल्कि बस्तर में सतत विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment