हाईकोर्ट का यसआई रिजल्ट पर बड़ा फैसला: डबल बेंच ने खारिज की याचिकाएं, रिजल्ट और नियुक्ति के दिए निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

(जे के मिश्र ) बिलासपुर: एसआई भर्ती 2018 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डबल बेंच ने प्रीलिमिनरी परीक्षा से संबंधित याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिससे रिजल्ट और नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले भी हाईकोर्ट की सिंगल और डबल बेंच ने कई याचिकाओं को खारिज किया था।

अभ्यर्थियों को मिली राहत, जल्द जारी होगा रिजल्ट छत्तीसगढ़ के सैकड़ों एसआई अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के इस फैसले से राहत मिली है। मंगलवार को कोर्ट ने स्पष्ट रूप से प्रीलिमिनरी याचिकाओं को खारिज कर दिया। इससे पहले, गृह मंत्री विजय शर्मा ने एसआई अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया था कि दो सप्ताह के भीतर रिजल्ट जारी किया जाएगा। शुक्रवार को मंत्री के निवास पर धरना दे रहे अभ्यर्थियों को यह आश्वासन दिया गया था।

धरना समाप्त, अभ्यर्थियों की मांग पूरी होने की उम्मीद गृह मंत्री विजय शर्मा के आश्वासन के बाद, पिछले 12-15 दिनों से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने अपने अनशन, भीख मांगने, मुंडन संस्कार, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, और महायज्ञ जैसे सभी कार्यक्रम समाप्त कर दिए हैं। अब उनकी मांग है कि जल्द से जल्द रिजल्ट के साथ नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए।

छह साल से अटका है एसआई भर्ती का परिणाम एसआई भर्ती की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 से शुरू हुई थी, जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। 2023 में राज्य सरकार बदलने के बाद, अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करने की मांग तेज कर दी थी। पिछले छह वर्षों से अभ्यर्थी लगातार विभिन्न मंचों पर अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब कोर्ट के इस फैसले के बाद नियुक्ति की उम्मीदें फिर से जगी हैं।

अभ्यर्थियों की सरकार से अपील अभ्यर्थियों ने सरकार और गृह मंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द रिजल्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से लटके इस परिणाम को अब और विलंबित न किया जाए, ताकि वे संतुष्टि के साथ अपनी नई नौकरी शुरू कर सकें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *