‘खबर सुनकर दिल टूट गया’ — रिंकू सिंह के पिता के निधन पर युवराज और हरभजन ने जताया शोक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ग्रेटर नोएडा: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। जानकारी के मुताबिक उन्होंने सुबह 4:36 बजे अंतिम सांस ली। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में चल रहा था।

पिता के निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिंकू सिंह घर लौट चुके हैं।

युवराज सिंह ने जताया दुख

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा,
“रिंकू के पिता के गुजर जाने की खबर सुनकर दिल टूट गया। ऐसे पलों में कोई भी शब्द काफी नहीं लगता। इस मुश्किल समय में हम आपके और आपके परिवार के साथ हैं। उम्मीद है कि आपको अपने आसपास के प्यार में ताकत और हिम्मत मिलेगी।”

हरभजन सिंह की संवेदना

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी दुख जताते हुए लिखा,
“रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय होगा। मेरी दिल से दुआएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को साहस दें।”

आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी प्रार्थनाएं रिंकू और उनके परिवार के साथ हैं।

टी20 विश्व कप में टीम का हिस्सा

रिंकू सिंह इस समय टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में हुए मुकाबले से पहले वह अपने बीमार पिता से मिलने नोएडा आए थे और बाद में टीम से जुड़ गए थे। हालांकि, उस मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

रिंकू सिंह के परिवार में पांच भाई हैं। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद क्रिकेट में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से ही मिली।

पिता के निधन से रिंकू सिंह और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्रिकेट जगत लगातार उन्हें हिम्मत और संवेदना संदेश भेज रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *