HEALTH TIPS: हर सुबह ज़हर पी रहे हैं 99% लोग! चाय में मिलाई जा रही ये 3 चीजें बना रही हैं डायबिटीज का घर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

HEALTH TIPS: अगर आप भी दिन की शुरुआत एक कप चाय से करते हैं, तो यह खबर आपकी आंखें खोल सकती है। भारत में करोड़ों लोग रोज़ाना कई बार चाय पीते हैं, लेकिन 99% लोग उसमें ऐसी चीजें मिला रहे हैं जो स्वाद तो देती हैं, मगर धीरे-धीरे शरीर को बीमार बना रही हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर रोबिन शर्मा ने इसे विरुद्ध आहार बताया है, यानी ऐसा कॉम्बिनेशन जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

HEALTH TIPS: इन तीन चीजों से बन रही है चाय ‘धीमा ज़हर’

डॉ. रोबिन शर्मा के अनुसार चाय में जो तीन चीजें नहीं डालनी चाहिए, वो हैं:

  1. दूध (Milk)

  2. चीनी (Sugar)

  3. गुड़ (Jaggery)

इनमें से दूध और चीनी का कॉम्बिनेशन सबसे खतरनाक है। यह न सिर्फ पाचन बिगाड़ता है, बल्कि लंबे समय तक पीने से डायबिटीज का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है। कुछ लोग चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये भी गर्म चाय में ठीक से रिएक्ट नहीं करता और शरीर पर विपरीत असर डालता है।

HEALTH TIPS: डायबिटीज का खतरा सिर पर!

अगर आप दिन में 3-4 कप चाय पीते हैं, और हर कप में 1-2 चम्मच चीनी डालते हैं — तो आप रोज़ाना अनजाने में शुगर का ओवरडोज ले रहे हैं। इससे ब्लड ग्लूकोज लेवल धीरे-धीरे बढ़ने लगता है और कुछ सालों में डायबिटीज स्थायी मेहमान बन सकती है। जिनकी फैमिली हिस्ट्री में यह बीमारी है, उन्हें विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए।

HEALTH TIPS: चाय के साथ ये खाना है खतरनाक कॉम्बो

  • खाली पेट चाय पीना

  • चाय के साथ नमकीन, समोसा, चाट या पकौड़ी खाना

ये सभी आदतें पेट में गैस, एसिडिटी और सूजन जैसी समस्याएं पैदा करती हैं। लंबे समय में पेट के रोग और ब्लड शुगर की परेशानी आम हो सकती है।

HEALTH TIPS: कैसे बचें?

  • दूध की बजाय हर्बल या ब्लैक टी अपनाएं

  • चीनी की जगह दालचीनी या शहद की थोड़ी मात्रा का प्रयोग करें

  • चाय के साथ हल्का, हेल्दी स्नैक लें

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *